छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। बीडीओ और सीओ पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए रामपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने कमिश्नर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन की जानकारी आवेदन में उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया था। परिवाद पर सुनवाई के बाद 24 नवंबर 2025 को आदेश पारित किया गया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर उन्होंने प्रथम अपील दायर की। आवेदन के अनुसार, प्रथम अपील की सुनवाई के क्रम में 9 मई को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। इसके बाद संबंधित मामले में कार्रवाई समाप्त कर दी गई। आवेदक का आरोप है कि आदेश पारित होने के बावजूद गड़खा बीडीओ और सीओ द्वारा अ...