छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: गांव-गांव देगा त्वरित न्याय का संदेश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखा रथ को किया रवाना फोटो 40 सोमवार को छपरा कोर्ट परिसर से रात को हरी झंडी दिखाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश छपरा, नगर प्रतिनिधि। आम लोगों को सुलभ, त्वरित और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल जीत होती है किसी पक्ष की हार नहीं।जागरूकता रथ का शुभारंभ सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डीएलएसए के प्रांगण से विशेष प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण अनंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...