छपरा, सितम्बर 24 -- Chapra News: फोटो 16 लगातार हो रही बारिश से परसा के शोभे परसा में धान की लहलहाती फसलें परसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। करीब 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार की सुबह बारिश की रफ्तार बढ़ने से लोगों को जरूरी काम के लिए घरों से निकलने में काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण बाजार और प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई।

बारिश और जनजीवन परसा बाजार, बनकेरवा समेत कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा, जबकि बाइक और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

परीक्षा में छात्र-छात्राओं...