छपरा, अक्टूबर 14 -- Chapra News: भेल्दी,एक संवाददाता। भेल्दी बाजार में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यज्ञकर्ता संत श्रीधर दास जी महाराज ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। यज्ञ करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यज्ञ से समाज में सुख-शांति, सद्भाव और जनकल्याण की भावना मजबूत होती है। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने बताया कि 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2026 तक यज्ञ चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...