छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को गड़खा पंचायत राज से संबंधित एक मामले में अंचलाधिकारी को तुरंत वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए वैध लंबित भुगतान हो तो, भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

निर्देश एक अन्य मामले में नगर आयुक्त को 15 दिन में नाला निर्माण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा अंचलाधिकारी को हफ्ते भर में जांचोपरान्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। आपदा राहत के परिवाद मामले में भी प्रभारी पदाधिकारी आपदा को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया। कुछ मृतकों के परिजनों के परिवाद, जो पारिवारिक लाभ तथा कबीर अंत्येष्टि अनुदान के लिए थे, इसके लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जांचोंपरान्त कर्रवाई के लिए निदेशित किया गया।

सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य के लिए नवसृजित प्रा...