छपरा, अक्टूबर 25 -- Chapra News: छपरा। मानवता, करुणा और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल छपरा जंक्शन पर देखने को मिली। दुर्घटना में कूल्हा टूट जाने के कारण असहाय अवस्था में पड़े भिक्षु श्री रमेश साह को रोटी बैंक व लायंस क्लब ऑफ छपरा के संयुक्त प्रयास से उपचार और आश्रय उपलब्ध कराया गया। रोटी बैंक द्वारा नियमित रूप से वितरित किए जाने वाले भोजन को ग्रहण करने के लिए रमेश साह प्रतिदिन आया करते थे लेकिन जब वे लगातार दो दिनों तक भोजन लेने नहीं पहुंचे, तो रोटी बैंक के पदाधिकारी रविशंकर उपाध्याय जी को उनकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान श्री रमेश साह छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म के एक कोने में असहाय अवस्था में दर्द से कराहते हुए मिले। दुर्घटना में उनका कूल्हा टूट गया था और वे पिछले दो दिनों स...