छपरा, अक्टूबर 17 -- Chapra News: कन्या पूजन और मां दुर्गा की आरती से हुई शुरुआत बेस्ट कपल और बेस्ट डांडिया फीमेल को किया गया सम्मानित फोटो:16 डांडिया उत्सव में झूमती महिलाएं छपरा एक संवाददाता। रोटरी सारण और इनर व्हील क्लब ऑफ सारण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की रात शहर के जन्नत पैलेस में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक गरबा और डांडिया रास की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। शुरुआत कन्या पूजन और मां दुर्गा की आरती से हुई। अध्यक्षता रोटरी सारण के अध्यक्ष विजय ब्याहुत और इनर व्हील क्लब ऑफ सारण की अध्यक्षा अंकिता जायसवाल ने की। संयोजक पंकज कुमार थे। राजेश फैशन ने स्वागत भाषण दिया। रोटरी सारण की ओर से बेस्ट कपल अवार्ड महेश कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी अर्पणा कुमारी को प्रदान किया गया। वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ सारण की ओर से बेस्...