Chapra News: रॉड से हमला कर जानलेवा हमला करने का आरोप
छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: मकेर। मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में किराये के मकान में रहने वाले मधुबनी जिले के नरहिया बाजार निवासी हेम नारायण साहू के पुत्र केशव कुमार ने परसा पोंजी गांव के गोलू कुमार सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में केशव कुमार ने बताया है कि वह पिछले दो माह से फुलवरिया बाजार में किराये के मकान में रहकर काम करता है। गुरुवार को काम करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने डेरा पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने उसे घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती का अपहरण, दो युवकों पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.