छपरा, अक्टूबर 12 -- रेल संरक्षा में सतर्कता के लिए सम्मान Chapra News: संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने संरक्षा के प्रति उत्कृष्ट सजगता, सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा के लिए तकनीशियन-वन लक्ष्मण प्रसाद को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया । लक्ष्मण प्रसाद ने गाड़ी संख्या 19483 के डब्ल्यूडीजी-4डी लोको में समय लगभग 15:09 बजे हाजीपुर यार्ड में लेटरल बोगी संख्या 04 पर इन-करेंट करते समय रोलिंग इन परीक्षण के दौरान फ्रंट ट्रॉली के रियर का एक्सल राइट साइड का प्राइमरी स्प्रिंग टूटा हुआ देखा व तत्काल इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। उनकी सतर्कता से संभावित दुर्घटना को टालने और स्क्रैप/क्षतिग्रस्त उपकरण से संबंधित खतरे क...