छपरा, जुलाई 5 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में रविवार को एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सीएचसी भगवानपुर में चार दिनों से इलाजरत घायल की हुई मौतसड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत छपरा । डोरीगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी बलुआ गांव निवासी 60 वर्...