Chapra News: रेलवे का 20 पेंड्राल क्लिप के साथ रेल संपत्ति चोरी करने वाला गिरफ्तार
छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: फोटो 22 सीआईबी टीम गिरफ्तार रेल संपत्ति चोरी करने वालों के बारे में और जब्त पेंड्राल क्लिप के बारे में जानकारी देते अफसर छपरा, हमारे संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा और रेलवे सुरक्षा बल की अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने रविवार को छपरा जंक्शन के पश्चिमी यार्ड में निगरानी के दौरान रेलवे की चोरी की संपत्ति के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से रेलवे लाइन में लगने वाले 20 पेंड्राल क्लिप बरामद किए गए। बरामद रेल संपत्ति की कीमत करीब 2800 रुपये आंकी गई है। पश्चिमी यार्ड स्थित कैरेज डिपो और गैंगमैन स्टोर के बीच संयुक्त टीम आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी। इस दौरान एक युवक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लेकर जाता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोककर बोरी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.