छपरा, अक्टूबर 27 -- छपरा जंक्शन के टिकट काउंटरों पर घटी भीड़ Chapra News: जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या पांच हजार से घटकर ढाई हजार के आसपास पहुंची, छह की जगह दो काउंटरों से हो रहा जनरल टिकट देने का काम फोटो 2 जनरल टिकट काउंटर के बाहर पसरा सन्नाटा छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर जनरल व आरक्षण टिकट काउंटरों की तस्वीर बदलने लगी है। मंगलवार को सुबह करीब 9:00 बजे छपरा जंक्शन के जनरल टिकट काउंटर की पड़ताल की गयी । एक काउंटर पर दो लोग ही जनरल टिकट के लिए देखने को मिले ।पहले जहां टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लगती थीं, वहीं अब काउंटरों के सामने इक्का-दुक्का यात्री ही नजर आते हैं। रेलवन एप के बढ़ते इस्तेमाल से टिकट बुकिंग की पारंपरिक व्यवस्था पर असर पड़ा है। यात्री अब घर बैठे या स्टेशन परिसर में ही अप...