छपरा, अक्टूबर 24 -- रामघाट विकास और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम Chapra News: बोले - 12 नवंबर को सीएम के कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं संभव मांझी (सारण)। मांझी के रामघाट पर रेलपुल से लेकर जयप्रभा सेतु तक अटल घाट बनाने के अधूरे सपने को पूरा करना मेरे जीवन का अटल संकल्प है। शनिवार को मांझी पधारे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रामघाट पर निरीक्षण के दौरान यह बातें कहीं। सांसद ने कहा कि जयप्रभा सेतु तक घाट के शेष भाग पर भी पक्का घाट बनाए जाने की घोषणा की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि बक्सर से जनकपुर जाते समय भगवान श्रीराम इसी रामघाट पर सरयू नदी पार कर गौतम स्थान पहुंचे थे व युगों बाद इसी घाट पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश विसर्जित किया गया था। इसलिए रामघाट देश स्तर पर प्रसिद्धि पा रहा है। उन्होंने कहा कि मांझी से अय...