Chapra News: रेफरल अस्पताल तरैया की खुली पोल: डॉक्टर रेस्ट में, अंधेरे में तड़पती रहीं प्रसूताएं
छपरा, अगस्त 29 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। स्थानीय रेफरल अस्पताल तरैया की स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर शनिवार की शाम उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आने का दावा किया गया।
निरीक्षण विवरण जिप सदस्य के अनुसार, निरीक्षण के समय इमरजेंसी ड्यूटी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि डॉक्टर इमरजेंसी कक्ष में मौजूद रहने की बजाय अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इमरजेंसी में उनकी जगह एक फार्मासिस्ट और निजी नर्सिंग होम से जुड़ी बताई जा रही महिला कर्मी काम कर रही थी। वहीं अस्पताल प्रबंधक भी निरीक्षण के दौरान मौजूद नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। ड्रेसिंग रूम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.