छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: अभाविप स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता फोटो 25 प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी छपरा, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रिविलगंज नगर इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को प्रतिभा खोज के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- अभाविप के स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ. विवेकानन्द तिवारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्...