छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: एकमा। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में बीएड सत्र 2025-27, 2026-28 एवं डीएलएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रशिक्षुओं में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने का बेहतर माध्यम है। प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में टग ऑफ वार, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, ऑक्टोपस रेस, रन एंड ग्रैब द चेयर, बैडमिंटन, गेस द मूवी नेम, शतरंज, कैरम एवं मेमोरी टेस्ट शामिल हैं। प्रशिक्षु विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉल...