छपरा, अक्टूबर 26 -- Chapra News: छपरा हमारे संवाददाता। फाइलेरिया के संक्रमण की पहचान के लिए सारण जिले के छपरा शहरी क्षेत्र समेत 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) कराया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें रात में लोगों के रक्त के नमूने एकत्र करेंगी। सर्वे के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है और गांवों का चयन भी कर लिया गया है। इसमें 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की जांच की जाएगी। रक्त संग्रह रात 10 बजे से 12 बजे तक होगा, ताकि रक्त में मौजूद फाइलेरिया के परजीवियों की पहचान की जा सके। हर प्रखंड में 900 लोगों के नमूने लेने का लक्ष्य नाइट ब्लड सर्वे के लिए प्रत्येक प्रखंड में तीन साइट निर्धारित की गई हैं। इनमें एक सेंटिनल साइट और दो रैंडम साइट शामिल हैं। प्रत्येक साइट से 300 लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इस तरह जिले क...