छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: एकमा। रक्षाबंधन के दिन अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। एकमा थाना क्षेत्र के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर सिंह सर्विस फिलिंग स्टेशन के समीप बाइक फिसलने से एकमा बाजार निवासी अमृत कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरफान अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।

दूसरी घटना वहीं, दूसरी घटना एकमा-बनियापुर मार्ग पर बनियापुर थाना क्षेत्र के सुहंई बाजार के समीप हुई। एकमा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी संजीव कुमार शर्मा नगरा गांव में अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एकमा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के...