छपरा, अक्टूबर 17 -- Chapra News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई रसूलपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नामजद आरोपी कुछ ही दिन पहले विदेश (दुबई) से लौटा है। वह फिलहाल फरार है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा नियमानुसार पीड़िता को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। रसूलपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर...