छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: फोटो- 10- छपरा-सीवान एनएच 531 पर रसूलपुर चट्टी के लाइन होटल के समीप शनिवार की नौ बजे रात दुर्घटनाग्रस्त ठेला 11 - रसूलपुर चट्टी के मृत ठेला चालक जितेन्द्र के घर पर चिंतित महिला परिजन रसूलपुर। छपरा-सीवान एन एच 531 रसूलपुर लाइन होटल के पास शनिवार की रात्रि ठेला चलाकर घर वापस आ रहे एक ठेला चालक मजदूर को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। घायल अवस्था में इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चड़वा गांव निवासी जितेन्द्र साह के रूप में हुई है।

घटनास्थल का विवरण जानकारी के अनुसार जितेंद्र साह एकमा से मजदूरी कर ठेला चलाते हुए घर वापस चांड़वा आ रहा था। तभी रसूलपुर पेट्रोल पंप के आगे लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। 112 के कॉल पर पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थानीय ...