छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: रसूलपुर, एक संवाददाता। रसूलपुर पंचायत की मुखिया रीता देवी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठगों ने उनके परिचितों से करीब 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि बुधवार शाम ठगों ने मुखिया के व्हाट्सएप से उनके परिचितों को 15-15 हजार रुपये की तत्काल सहायता मांगते हुए क्यूआर कोड भेजा। झांसे में आकर कुछ लोगों ने भुगतान भी कर दिया। ठग ने खुद को सचिव 'साजिद' बताकर पेमेंट के लिए क्यूआर कोड साझा किया। जब अन्य लोगों से भी रुपये मांगे जाने लगे तो मुखिया प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को सतर्क किया। पूर्व उपप्रमुख राजेश्वर सिंह समेत कई लोगों से भी ठगी का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों...