छपरा, अक्टूबर 27 -- Chapra News: जलालपुर में रबी महोत्सवजलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के ई किसान भवन में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन कर किसानों को रबी फसल के बुआई के बारे में वैज्ञानिक व तकनीकी जानकारी दी गई। मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र चंदोला व कृषि वैज्ञानिक डॉ सुषमा ने रबी सीजन में लगाई जाने वाली गेंहू, सरसो, तीसी, चना, आलू आदि को उन्नत तरीके से खेती करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर किया गया। मौके पर बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह, प्रभारी बीएओ धर्मेन्द्र सिंह, बीससूत्री उपाध्यक्ष कुश पांडेय, ढनमन सिंह, बीटीम हरेंद्र कुमार मिश्र, एटीएम पंकज कुमार, नागेन्द्र कुमार, रामनाथ प्रसाद, बीडीसी धर्मेंद्र सिंह व अन्य थे। संचालन किसान सलाहकार...