छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: छपरा। गाइडलाइन करियर इंस्टीट्यूट, योगिनिया कोठी में रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह में 100 से अधिक छात्राओं ने संस्थान के निदेशक विकास गुप्ता की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। पूरा परिसर भाई-बहन के अटूट प्रेम के भाव से भर गया। इस अवसर पर निदेशक विकास ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि पूरे छपरा और पूरे समाज की बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा के लिए सदैव तत्पर हूँ। मेरी कामना है कि ये बच्चियां पढ़-लिखकर समाज में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें। छात्राओं ने कहा कि भले ही इस दुनिया में किसी का सगा भाई न हो, लेकिन विकास सर जैसा भाई हर बहन के लिए सदैव खड़ा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: छपरा मंडल कारा में 300 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, लंबी ...