Chapra News: रंगोली में दिखाई जाएंगी पीएम मोदी की उपलब्धियां: सीग्रीवाल
छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में सात अक्टूबर को व्यापक स्तर पर आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को रंगोली के माध्यम से दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मना रही है। इस क्रम में सात अक्टूबर को रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी का निर्देश उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिया व कहा कि रंगोली कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर सहित देशहित में किए गए अन्य उपलब्धियों को दिखाया जाएगा ताकि बच्चों को प्रेरणा मिल सके। मौके पर सारण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.