छपरा, सितम्बर 24 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध लेने जा रही युवती के साथ कथित रूप से छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में गुरुवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि 21 सितंबर की शाम वह दूध लेने जा रही थी। इस दौरान सुनसान रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान स्थान की ओर खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने अपने ही गांव के तीन युवकों को नामजद किया है। इनमें एक की पहचान अज्ञात बताई गई है। घटना के चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरी की घटना डेरनी में बंद घर से नकदी सहित हज...