Chapra News: यादव समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च
छपरा, सितम्बर 27 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। यादव समाज को लेकर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में रविवार को सारण यादव प्रगति मिशन के तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च जिला परिषद कार्यालय से नगरपालिका चौक, थाना चौक होते हुए पुनः नगरपालिका चौक पहुंचा। जहां प्रदर्शनकारियों ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का पुतला दहन कर विरोध जताया। संगठन के अध्यक्ष मंटू कुमार राय ने कहा कि किसी व्यक्ति के अपराध के आधार पर पूरी जाति या समाज को अपराध से जोड़ना सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। कमलेश राय, सत्यप्रकाश यादव, सत्येंद्र यादव, अभिषेक यादव, मिथलेश राय, अरुण यादव, लालू यादव, रत्नेश यादव, सिकंदर यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
पेंशनरों को ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा देने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.