छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: पीड़ित यूटूबर के बयान पर मढ़ौरा थाने में उक्त गार्ड के खिलाफ केस दर्ज मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में जानकारी लेने पहुंचे एक यू ट्यूबर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित यूट्यूबर व सोशल मीडिया वीडियो क्रियेटर ने मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण प्राथमिकी में अनुमंडल अस्पताल के निष्कासित गार्ड जितेंद्र कुमार राय को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, झखडी अमनौर निवासी यूटूबर व सोशल मीडिया वीडियो क्रियेटर आलोक कुमार राय गत 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे मारपीट की एक घटना के बारे में जानकारी लेने अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल परिसर में वे डॉ संदेश कुमार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे निष्कासित गार्ड अस...