छपरा, अक्टूबर 27 -- मढ़ौरा में सड़क हादसे में युवक की मौत Chapra News: फोटो 6 मढ़ौरा के जगनछपरा में घटना की सूचना मिलने के बाद घर मे बेसुध पड़े मृतक के परिजन पेज तीन की लीड मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के राहिमपुर में सोमवार को देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को छपरा सदर अस्पताल और दूसरे को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, जगनछपरा गांव के तीन युवक सोमवार की रात अमनौर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान राहिमपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ...