छपरा, अगस्त 12 -- Chapra News: फोटो 9 मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर में बच्चे को दवा पिला कर उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी व अन्य छपरा, निज संवाददाता। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय व अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के सह-सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी व प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श व स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। महाविद...