छपरा, अक्टूबर 22 -- Chapra News: मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल की पहचान मुबारकपुर निवासी शिवजी महतो के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा कुमार मूर्ति विसर्जन कराकर लौटने के बाद गांव में एक दुकान के पास खड़ा था। तभी गांव का ही आरोपी पहुंचे और राजा से गुटखा-सिगरेट के लिए जबरदस्ती पैसे मांगने लगे। राजा द्वारा पैसा देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर राजा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन मे एकमा सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिय...