छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में मंगलवार को महादलित महिला के घर पर हमला और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में शहनेवाजपुर गांव निवासी आदित्य कुमार, बीटू कुमार, मंटू कुमार एवं इंदु देवी शामिल हैं। इस संबंध में पीड़िता सोनझड़ी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उक्त सभी लोगों को आरोपित किया है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घायलों की स्थिति मारपीट में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग-अलग घटनाओं में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भटौरा गांव की आयुषी कुमारी व मानसी कुमारी, बगही के सन...