Chapra News: मुखिया संघ पूरे बिहार में निकालेगा धन्यवाद यात्रा
छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: मकेर, एक संवाददाता। बिहार मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने शनिवार को मकेर की मुखिया माला देवी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मुखिया संघ पूरे बिहार में धन्यवाद यात्रा निकालेगा। उन्होंने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों के हित में निर्णय ले रही है। पंचायत चुनाव के लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर परिसीमन तथा छह से सात हजार की आबादी पर नई पंचायत बनाने की पहल स्वागतयोग्य है। इससे पंचायतों के साथ पंचायत समिति, जिला परिषद और वार्ड सदस्यों की संख्या बढ़ेगी तथा नए युवाओं को जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बछवाड़ा प्रखंड मुखिया संघ की हुई बैठक मौके पर मुखिया जमालुद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि संजीत राय, संजीव सिंह और पैक्स अध्यक्ष सुमित कुमार सुमन सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.