छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिर्जापुर वार्ड संख्या तीन निवासी प्रदुम्न कुमार की पत्नी रौशनी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह रात में सोने जा रही थीं। इस दौरान उनकी गोतनी गुड़िया देवी सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने उनके साथ मारपीट की। महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने गुड़िया देवी के अलावा गड़खा थाना क्षेत्र के नैहर भीमा बांध निवासी रोहित कुमार, मोहित कुमार, शीला देवी और सपना देवी को नामजद किया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवा...