Chapra News: मिर्जापुर में अनियंत्रित पिकअप पलटा, आधा दर्जन घायल, दो सदर अस्पताल रेफर
छपरा, सितम्बर 22 -- Chapra News: मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में सोमवार की देर रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन मुख्य पथ पर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दो खंभों को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गया। वाहन के पलटने से उसमें सवार लोग दब गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस की जाँच पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.