Chapra News: मिर्जापुर बाजार गई किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण, तीन पर प्राथमिकी
छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के शादी की नीयत से कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर किशोरी के पिता ने मढ़ौरा थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
किशोरी का अपहरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, किशोरी घर से मिर्जापुर बाजार गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़ित पिता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की निवासी कल्लू कुमार पासवान समेत तीन लोगों ने उनकी पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.