छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव के परिजनों में मचा कोहराम तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में 31 जुलाई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई। मृतक हरखपुरा गांव निवासी स्व. शुभनारायण सिंह के 57 वर्षीय पुत्र मनु प्रताप सिंह उर्फ चुना सिंह बताए जाते हैं।

घटना का विवरण बताया जाता है कि 31 जुलाई को मनु प्रताप सिंह गांव में तरैया-माधोपुर जाने वाली सड़क के किनारे बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल में इलाज ...