छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: मकेर। मकेर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा दर्प गांव निवासी संतोष राय की पत्नी भाग्य मणि देवी ने अपने पट्टीदार उमा राय सहित चार लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, चापाकल के पास किसी बच्चे द्वारा पैठाना करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में भाग्य मणि देवी के घायल होने की बात कही गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...