Chapra News: मारपीट कर सोने की चेन व नौ हजार रुपये छीनने का आरोप
छपरा, अगस्त 25 -- Chapra News: मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के विक्रम कैतुका गांव निवासी सरीना साह के पुत्र लव कुमार साह ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर गले से सोने की चेन और नौ हजार रुपये नकद छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुल के पास पहले से घात लगाए आरोपितों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की सिकड़ी और दुकान की बिक्री के नौ हजार रुपये छीन लिए। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चोरी की घटना इसुआपुर बाजार में दवा दुकान से एक लाख रुपये की चोरी इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इसुआपुर बाजार स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.