छपरा, नवम्बर 9 -- सोनपुर में गोवर्धन महोत्सव और अन्नकूट आयोजन Chapra News: गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में गोवर्धन महोत्सव सह अन्नकूट महोत्सव का किया गया आयोजन सोनपुर। श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम मे सोमवार को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को पारम्परिक विधि-विधान से गोवर्द्धन महोत्सव अन्नकूट महामहोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष का सहस्त्र धारा ,पद्मधारा ,चक्रधाराओ तथा दिव्य औषधियो एवं दिव्य रस रसायनों से महाभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार हुआ। गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान का मूर्ति बनाकर षोडशोपचार से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन हुआ। इस मौके पर 56 भोग भगवान को समर्पित किये गये । इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनय कुमार सिह के अलावा मुजफ्फरपुर, पटना ,आरा, बिहटा, छपरा, सोनपुर के सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे। श्रद्धालुओं क...