छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में स्थानीय थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बाइक पर बोरा में 45 लीटर स्प्रिट शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने भाग रहे दो शराब व्यवसायी हरदासचक गांव के धर्मेन्द्र कुमार,मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चंचलिया में ग्रामसभा चंचलिया में पंचायत भवन परिसर में सोमवार को मुखिया नंदकिशोर साह की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसमें 1229 प्रधानमंत्री आवास का अनुमोदन किया गया।वही पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील किया गया। उक्त ग्रामसभा में पंचायत सचिव अशोक कुमार साह,आवास सहायक अमृतेश कुमार,ग्राम कचहरी सचिव पुनीता यादव ,कमल प्रसाद सोनी ,सहित वार्ड सदस्यगण , सैकड़ों ग्रामी...