छपरा, अक्टूबर 14 -- Chapra News: नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन को पहुंचे भक्त छपरा, हमारे प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। छपरा शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की आराधना कर सुख, समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति माना जाता है। कहा जाता है कि जब चारों ओर अंधकार व्याप्त था, तब मां ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें कूष्म...