छपरा, अक्टूबर 14 -- Chapra News: दर्शन को जुटी भीड़ फोटो 20 मा कूष्मांडा का रूप धारण कर मढ़ौरा गढदेवी मंदिर पहुंची नन्हीं-सी बालिका मढ़ौरा। एक संवाददाता शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मढ़ौरा स्थित प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में मां कूष्मांडा का रूप धारण कर पहुंची एक नन्ही बालिका श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। बालिका को देवी के स्वरूप में देखकर मंदिर परिसर में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उसे देखने और उसके साथ तस्वीर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं में बालिका की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करने की होड़ लगी रही। देवी के स्वरूप में सजी नन्ही बालिका को देखकर लोगों ने मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Chapra News: मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ वातावरण, दुर्गा पूजा की धूम इस अनूठे दृश्य ने नवरा...