छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल गुरुवार को जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव व प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण से मिला और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। संघ ने ई-शिक्षा कोष में त्रुटियों के कारण एकल शिक्षक, उर्दू शिक्षक, टीजीटी, प्रधानाध्यापक एवं टैग विद्यालयों के शिक्षकों को सरप्लस घोषित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए सुधार की मांग की। साथ ही एचआरए बकाया भुगतान, शहरी शिक्षकों को सिटी अलाउंस, ईपीएफ बकाया, सक्षमता-3 एवं 4 तथा द्वितीय चरण में योगदान देने वाले प्रधान शिक्षकों के वेतन भुगतान, प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों के पदस्थापन, अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में दो शिफ्ट संचालन, परिभ्रमण मद की राशि भुगतान, बका...