छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: फोटो 10 सोमवार को अपनी मांगों को लेकर बाजार समिति स्थित जिला कृषि कार्यालय के समक्ष धरना देते उर्वरक विक्रेता छपरा, एक संवाददाता। उर्वरक विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर बाजार समिति स्थित जिला कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को धरना दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: अनियमितता पर छह उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द धरने का आयोजन धरना का आयोजन सारण हेल्पलाइन एनजीओ इसुआपुर व मेराज अहमद के नेतृत्व में किया गया। उक्त धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों से दो दर्जन से अधिक खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे। वहीं 200 से अधिक विक्रेताओं ने फोन के माध्यम से धरना को अपना समर्थन दिया।मांगें धरनार्थियों ने इस दौरान सरकार व प्रशासन के समक्ष सात सूत्री मांगें रखीं। इनमें उर्वरक बिक्री केंद्रों पर समय पर पर्याप्त मात्रा में खा...