छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: दरियापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकता के अनुसार, महिला अपने घर के आंगन में शुक्रवार को सब्जी काट रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने बुरी नीयत से उसे जमीन पर पटक दिया। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास बचाने पहुंची, लेकिन आरोपित ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपित युवक को नामजद करते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भूमि विवाद में मारपीट के मुख्य आरोपित को गिरफ्ता...