छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिले का ऐतिहासिक महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला के मद्देनजर शांति समिति की बैठक एसडीएम मढ़ौरा प्रशिक्षु आईएएस सैयद आदिल मोहसिन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, मेला आयोजन समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक में चर्चा इस दौरान मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्राथमिक उपचार तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने लोगों से झंडा मेला को आपसी भाईचारे,शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किए जाने की बात कही। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने झंडा मेले को सरकारी मेला का ...