छपरा, अक्टूबर 5 -- Chapra News: फोटो- 14 :रामानंद विवाह भवन छपरा में सोमवार को प्रो. जयराम यादव के नामांकन समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी,विधायक जितेंद्र राय , डॉ दिनेश पाल, राजद के तरैया से प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप व अन्य छपरा। विश्व शिक्षक दिवस को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रामानंद विवाह भवन, छपरा में प्रो. जयराम यादव के नामांकन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने व संचालन सिवान के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ई. बिपिन कुशवाहा और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिनेश पाल ने किया। नामांकन समारोह का संयोजन सुशील कुमार डब्लू ने किया। नामांकन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रो. जयराम यादव ने कहा कि श...