छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ फोटो- 17- मशरक में इस्कॉन की देखरेख में गुरुवार को भव्य भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा नगर भ्रमण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मशरक, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- Nawada News: शहर में निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, भक्तिभाव से रहे सराबोर श्रद्धालु इस्कॉन मंदिर मशरक मे गुरुवार को दोपहर भव्य तरीके से इस्कॉन मंदिर के संत की देखरेख में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गयी जिसमें काफी संख्या मे महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए। सबसे पहले रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का विधिवत पूजा और आरती की गयी। फिर जय जगन्नाथ के जय घोष पर नारियल फोड़कर रथ को रवाना किया गया। भीड़ इतनी थी कि रथ को खींचने के लिए रस्सा तक पहुंचने की कोशिश करते रहे श्रद्धालु। यह भी ...