छपरा, जुलाई 30 -- Chapra News: मनरेगा पीओ ने प्रमुख समेत तीन पर दर्ज कराई प्राथमिकी रंगदारी,सरकारी कार्य मे बाधा,मारपीट व गाली गलौज का लगाया आरोप मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) नंदन कुमार आस्तिक ने प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी, उनके पति मिथिलेश कुमार राय तथा विकास कुमार राय व सुरेंद्र राय के खिलाफ मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने थाना को लिखित आवेदन दिया है।

आरोपों का विवरण आवेदन में पीओ ने आरोप लगाया है कि गत 28 जुलाई को दिन में करीब 12 बजे मढ़ौरा प्रमुख नीतू कुमारी के देवर विकास कुमार राय मनरेगा कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मियों मनीष कुमार एवं अर्जुन कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर दोनों कर्मचारियों क...