छपरा, सितम्बर 4 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड के नेथुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना की राशि के भुगतान में कथित अनियमितता को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी व वेंडर दिनेश कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सरिता देवी की शिकायत व सक्षम प्राधिकार के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की है।

शिकायत के अनुसार दर्ज शिकायत के अनुसार विद्यालय के मध्याह्न भोजन योजना के खाते का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी व विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सरिता देवी के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा अलग अलग भुगतान सलाह संख्या के माध्यम से 31,386 रुपये और 44,574 रुपये की राशि पर सचिव के कथित जाली हस्ताक्ष...